Skip to main content

Hindi Sahitya

राजभाषा हिन्दी डॉट कॉम में आपका स्वागत है। हमारी इस वेबसाइट पर आपको हिन्दी साहित्य की सभी लोकप्रिय रचनाएँ मिलेंगी। अगर आप कहानी पढ़ने के शौकीन हैं तो मुंशी प्रेमचंद समेत और भी रचनाकारों की लोकप्रिय कहानियाँ सारी कहानियाँ यहाँ उपलब्ध हैं, अगर उपन्यास पढ़ने की इच्छा है तो प्रेमचंद समेत और भी कई रचनाकारों के उपन्यास भी यहाँ मिलेंगे। साथ ही साथ हिन्दी व्याकरण और बाल साहित्य भी दिए गए हैं। इसके साथ ही यहाँ नए रचनाकर का ऑप्शन भी रखा गया है जहाँ नए लेखक अपनी रचनाओं को प्रकाशित कर सकते हैं।
अगर आप एक रचनाकर हैं और हिन्दी भाषा में अपनी रचनाएँ करते हैं तो इस वेबसाइट पर आपका स्वागत है। आप अपने द्वारा लिखे गए समस्त लेख, कविताएँ, कहानियाँ व अन्य दूसरे लेखन हमारी इस वेबसाइट पर प्रकाशित कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि सामग्री अच्छी होने पर भी बड़ी-बड़ी वेबसाइट उन्हे प्रकाशित नहीं कर पाती हैं। इसका मुख्य कारण अगर देखा जाए तो उनके पास आपकी रचनाओं पर ध्यान देने का समय ही नहीं होता है, क्योंकि उनके पास पहले से ही अच्छे-अच्छे रचनाकर मौजूद हैं। मैंने भी इस परिस्थिति को झेला है, हालांकि मेरी रचनाएँ सच में उतनी अच्छी नहीं थी। इसलिए मैंने यहाँ अपनी इस वेबसाइट पर यह विकल्प (ऑप्शन) रखा है कि नए रचनाकर भी अपनी कृतियों को जनसाधारण तक पहुँचा सकते हैं। एक और जरूरी तथ्य जान लें कि इस वेबसाइट पर कृतिकारों की लेखन सामग्री प्रकाशित करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई मूल्य नहीं लिया जाएगा और ना ही दिया जाएगा। आपकी कृति आपकी है और इस मामले में यहाँ आपसे किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं की जाएगी। आपके लेखन के साथ आपका नाम और अन्य जरूरी विवरण भी प्रकाशित किए जाएंगे। अगर आप अपना विवरण नहीं प्रस्तुत करना चाहते हैं तो इस मामले में रचना “अनजान रचनाकर” के नाम से प्रकाशित की जाएगी। यह सब “नए रचनाकार” की श्रेणी में प्रकाशित होंगे। आप किसी विद्यालय अथवा कॉलेज के छात्र हों अथवा रुचिवश रचनाएँ किया करते हैं, समस्त लेखन यहाँ आ सकते हैं। राजभाषा हिन्दी डॉट कॉम में आपको अनुभवी अथवा पांडित्य प्राप्त लेखककार होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि श्रेणी का नाम पहले ही उल्लेख किया जा चुका है - “नए रचनाकर”। अगर आप इस वेबसाइट पर अपनी रचना प्रकाशित करने को इच्छुक हैं तो आप Contact ऑप्शन में जाने के बाद अपना आवेदन संदेश के रूप में मुझे भेज सकते हैं। आवेदन के साथ अपना नाम और मोबाइल नंबर जरूर दें। हम जितनी जल्द हो सके आपसे संपर्क करेंगे। 

· इस वेबसाइट पर सारी कहानियाँ और अन्य सभी लेखन खुद से टाइप करके लिखे गए हैं। इसमे किसी भी प्रकार की कॉपी या पेस्ट की संभावना नहीं है।
· अगर कोई मेरी इस वेबसाइट से मेरे लेख कॉपी करता है तो मुझे यह अधिकार है की मैं उसे ब्लॉक कर दूँ।
· अगर इस वेबसाइट पर किसी तरीके का गलत कमेंट करता है तो मुझे उसे भी ब्लॉक करने का पूरा अधिकार है।
· अगर आप इस वेबसाइट पर लिखी जानकारी शेयर करना चाहते हैं तो आप मेरी अनुमति के बाद ऐसा कर सकते हैं।
· इसके लिए आपको मुझसे संपर्क करना जरूरी है।
· किसी भी पोस्ट पर कमेंट करने से पहले उस पोस्ट को अच्छे से पढिए और पोस्ट से संबन्धित कमेंट ही कीजिए।
· अगर आपको इस पोस्ट मे किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो आप निःसन्देह मुझसे संपर्क कर सकते हैं और उसे सुधारने मे मदद कर सकते हैं।
· आप मेरी अनुमति के बिना किसी दूसरी वेबसाइट पर मेरे वेबसाइट की लिंक नहीं डाल सकते हैं।
· ऐसा करने पर आपको ब्लॉक कर दिया जाएगा।
· हम अपनी वेबसाइट के लिए भविष्य मे कूकीज़ फ़ाइल का प्रयोग कर सकते हैं और इससे किसी को किसी प्रकार की हानी न हो।
· इसमे लिखे सारे पॉलिसी को किसी भी समय मेरे द्वारा बदला जा सकता है।
मैं आशा करता हूँ की आप मेरी इस प्राइवेसि पॉलिसी का उल्लंघन कतई नहीं करेंगे। 

नमस्कार दोस्तों आप मुझसे संपर्क करने के लिए ऊपर Contact ऑप्शन के मधायम से अपना संदेश मुझे भेज सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

दो बैलों की कथा

जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिमान समझा जाता है। हम जब किसी आदमी को पहले दर्जे का बेवकूफ कहना चाहते हैं ,  तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है या उसके सीधेपन ,  उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है ,  इसका निश्चय नहीं किया जा सकता। गायें सींग मारती हैं ,  ब्याही हुई गाय तो अनायास ही सिंहनी का रूप धारण कर लेती है। कुत्ता भी बहुत गरीब जानवर है ,  लेकिन कभी-कभी उसे भी क्रोध आ ही जाता है ,  किन्तु गधे को कभी क्रोध करते नहीं सुना ,  न देखा। जितना चाहो गरीब को मारो ,  चाहे जैसी खराब ,  सड़ी हुई घास सामने डाल दो ,  उसके चेहरे पर कभी असंतोष की छाया भी नहीं दिखाई देगी। वैशाख में चाहे एकाध बार कुलेल कर लेता है ,  पर हमने तो उसे कभी खुश होते नहीं देखा। उसके चेहरे पर स्थाई विषाद स्थायी रूप से छाया रहता है। सुख-दुःख ,  हानि-लाभ किसी भी दशा में उसे बदलते नहीं देखा। ऋषियों-मुनियों के जितने गुण हैं ,  वे सभी उसमें पराकाष्ठा को पहुँच गए हैं ,  पर आदमी उसे बेवकूफ कहता है। सद्गुणों का इतना अनादर!   कदाचित सीधाप...

लॉटरी

ज ल्दी से मालदार हो जाने की हवस किसे नहीं होती  ?  उन दिनों जब लॉटरी के टिकट आये ,  तो मेरे दोस्त ,  वि क्रम के पिता ,  चचा ,  अम्मा ,  और भाई ,  सभी ने एक-एक टिकट खरीद लिया। कौन जाने ,  किसकी तकदीर जोर करे  ?  किसी के नाम आये ,  रुपया रहेगा तो घर में ही। मगर वि क्रम को सब्र न हुआ। औरों के नाम रुपये आयेंगे ,  फिर उसे कौन पूछता है  ?  बहुत होगा ,  दस-पाँच हजार उसे दे देंगे। इतने रुपयों में उसका क्या होगा  ?  उसकी जिन्दगी में बड़े-बड़े मंसूबे थे। पहले तो उसे सम्पूर्ण जगत की यात्रा करनी थी ,  एक-एक कोने की। पीरू और ब्राजील और टिम्बकटू और होनोलूलू ,  ये सब उसके प्रोग्राम में थे। वह आँधी की तरह महीने-दो-महीने उड़कर लौट आनेवालों में न था। वह एक-एक स्थान में कई-कई दिन ठहरकर वहाँ के रहन-सहन ,  रीति-रिवाज आदि का अध्ययन करना और संसार-यात्रा का एक वृहद् ग्रंथ लिखना चाहता था। फिर उसे एक बहुत बड़ा पुस्तकालय बनवाना था ,  जिसमें दुनिया-भर की उत्तम रचनाएँ जमा की जायँ। पुस्तकालय के लिए वह दो ल...

स्वर्ग की देवी

भाग्य की बात! शादी-विवाह में आदमी का क्या अख्तियार! जिससे ईश्वर ने, या उनके नायबों- ब्राह्मणों ने तय कर दी, उससे हो गयी। बाबू भारतदास ने लीला के लिए सुयोग्य वर खोजने में कोई बात उठा नहीं रखी। लेकिन जैसा घर-वर चाहते थे, वैसा न पा सके। वह लड़की को सुखी देखना चाहते थे, जैसा हर एक पिता का धर्म है; किंतु इसके लिए उनकी समझ में सम्पत्ति ही सबसे जरूरी चीज थी। चरित्र या शिक्षा का स्थान गौण था। चरित्र तो किसी के माथे पर लिखा नहीं रहता और शिक्षा का आजकल के जमाने में मूल्य ही क्या? हाँ, सम्पत्ति के साथ शिक्षा भी हो तो क्या पूछना! ऐसा घर उन्होंने बहुत ढूँढ़ा, पर न मिला। ऐसे घर हैं ही कितने जहाँ दोनों पदार्थ मिलें? दो-चार मिले भी तो अपनी बिरादरी के न थे। बिरादरी भी मिली, तो ज़ायजा न मिला; जायजा भी मिला तो शर्तें तय न हो सकीं। इस तरह मजबूर होकर भारतदास को लीला का विवाह लाला सन्तसरन के लड़के सीतासरन से करना पड़ा। अपने बाप का इकलौता बेटा था, थोड़ी-बहुत शिक्षा भी पायी थी, बातचीत सलीके से करता था, मामले-मुकदमे समझता था और जरा दिल का रँगीला भी था। सबसे बड़ी बात यह थी कि रूपवान, बलिष्ठ, प्रसन्न-मुख, साहसी आदमी ...