Skip to main content

दूध का दाम

ब बड़े-बड़े शहरों में दाइयाँनर्सें और लेडी डाक्टरसभी पैदा हो गयी हैंलेकिन देहातों में जच्चेखानों पर अभी तक भंगिनों का ही प्रभुत्व है और निकट भविष्य में इसमें कोई तब्दीली होने की आशा नहीं। बाबू महेशनाथ अपने गाँव के जमींदार थेशिक्षित थे और जच्चेखानों में सुधार की आवश्यकता को मानते थेलेकिन इसमें जो बाधाएँ थींउन पर कैसे विजय पाते कोई नर्स देहात में जाने पर राजी न हुई और बहुत कहने-सुनने से राजी भी हुईतो इतनी लम्बी-चौड़ी फीस माँगी कि बाबू साहब को सिर झुकाकर चले आने के सिवा और कुछ न सूझा। लेडी डाक्टर के पास जाने की उन्हें हिम्मत न पड़ी। उसकी फीस पूरी करने के लिए तो शायद बाबू साहब को अपनी आधी जायदाद बेचनी पड़तीइसलिए जब तीन कन्याओं के बाद वह चौथा  लड़का पैदा हुआतो फिर वही गूदड़ था और वही गूदड़ की बहू। बच्चे अक्सर रात ही को पैदा होते हैं। एक दिन आधी रात को चपरासी ने गूदड़ के द्वार पर ऐसी हाँक लगायी कि पास-पड़ोस में भी जाग पड़ गयी। लड़की न थी कि मरी आवाज से पुकारता। 
गूदड़ के घर में इस शुभ अवसर के लिए महीनों से तैयारी हो रही थी। भय था तो यही कि फिर बेटी न हो जायनहीं तो वही बँधा हुआ एक रुपया और एक साड़ी मिलकर रह जायगी। इस विषय में स्त्री-पुरुष
में कितनी ही बार झगड़ा हो चुका थाशर्त लग चुकी थी। स्त्री कहती थी, अगर अबकी बेटा न हो तो मुँह न दिखाऊँहाँ-हाँमुँह न दिखाऊँसारे लच्छन बेटे के हैं। और गूदड़ कहता था, देख लेनाबेटी होगी और बीच खेत बेटी होगी। बेटा निकले तो मूँछें मुँड़ा लूँहाँ-हाँमूँछें मुड़ा लूँ।‘ शायद गूदड़ समझता था कि इस तरह अपनी स्त्री में पुत्र-कामना को बलवान् करके वह बेटे की अवाई के लिए रास्ता साफ कर रहा है।
भूंगी बोली, अब मूँछ मुँड़ा ले दाढ़ीजार ! कहती थीबेटा होगा। सुनता ही न था। अपनी ही रट लगाये जाता था। मैं आज तेरी मूँछें मूँङूँगीखूँटी तक तो रखूँगी ही नहीं।
गूदड़ ने कहा, अच्छा मूँड़ लेना भलीमानस ! मूँछें क्या फिर निकलेंगी ही नहीं तीसरे दिन देख लेनाफिर ज्यों-की-त्यों हैंमगर जो कुछ मिलेगा,उसमें आधा रखा लूँगाकहे देता हूँ।
भूँगी ने अँगूठा दिखाया और अपने तीन महीने के बालक को गूदड़ के सुपुर्द कर सिपाही के साथ चल खड़ी हुई।
गूदड़ ने पुकारा, अरी ! सुन तोकहाँ भागी जाती है मुझे भी बधाई बजाने जाना पड़ेगा। इसे कौन सँभालेगा ?’
भूँगी ने दूर ही से कहा, इसे वहीं धारती पर सुला देना। मैं आके दूध पिला जाऊँगी।

महेशनाथ के यहाँ अब भी भूँगी की खूब खातिरदारियाँ होने लगीं। सबेरे हरीरा मिलतादोपहर को पूरियाँ और हलवातीसरे पहर को फिर और रात को फिर और गूदड़ को भी भरपूर परोसा मिलता था। भूँगी अपने बच्चे को दिन-रात में एक-दो बार से ज्यादा न पिला सकती थी। उसके लिए ऊपर के दूध का प्रबन्ध था। भूँगी का दूध बाबूसाहब का भाग्यवान् बालक पीता था। और यह सिलसिला बारहवें दिन भी न बन्द हुआ। मालकिन मोटी-ताजी देवी थीपर अबकी कुछ ऐसा संयोग कि उन्हें दूध हुआ ही नहीं। तीनों लड़कियों की बार इतने इफरात से दूध होता था कि लड़कियों को बदहजमी हो जाती थी। अब की एक बूँद नहीं। भूँगी दाई भी थी और दूध-पिलाई भी। मालकिन कहतीं भूँगीहमारे बच्चे को पाल देफिर जब तक तू जियेबैठी खाती रहना। पाँच बीघे माफी दिलवा दूंगी। नाती-पोते तक चैन करेंगे। और भूँगी का लाड़ला ऊपर का दूध हजम न कर सकने के कारण बार-बार उलटी करता और दिन-दिन दुबला होता जाता था।
भूँगी कहती, बहूजीमूँड़न में चूड़े लूँगीकहे देती हूँ।
बहूजी, उत्तर देतीं, हाँ हाँचूड़े लेना भाईधमकाती क्यों है चाँदी के लेगी या सोने के।
'वाह बहूजी! चाँदी के चूड़े पहन के किसे मुँह दिखाऊँगी और किसकी हँसी होगी ?'
'अच्छासोने के लेना भाईकह तो दिया।'
'और ब्याह में कण्ठा लूँगी और चौधरी (गूदड़) के लिए हाथों के तोड़े।'
'वह भी लेनाभगवान् वह दिन तो दिखावे।'

घर में मालकिन के बाद भूँगी का राज्य था। महरियाँमहराजिननौकर- चाकर सब उसका रोब मानते थे। यहाँ तक कि खुद बहूजी भी उससे दब जाती थीं। एक बार तो उसने महेशनाथ को भी डाँटा था। हँसकर टाल गये। बात चली थी भंगियों की। महेशनाथ ने कहा, था दुनिया में और चाहे जो कुछ हो जायभंगी भंगी ही रहेंगे। इन्हें आदमी बनाना कठिन है। इस पर भूँगी ने कहा, था मालिकभंगी तो बड़ों-बड़ों को आदमी बनाते
हैंउन्हें कोई क्या आदमी बनाये। यह गुस्ताखी करके किसी दूसरे अवसर पर भला भूँगी के सिर के बाल
बच सकते थे लेकिन आज बाबूसाहब ठठाकर हँसे और बोले भूँगी बात बड़े पते की कहती है।

भूँगी का शासनकाल साल-भर से आगे न चल सका। देवताओं ने बालक के भंगिन का दूध पीने पर आपत्ति कीमोटेराम शास्त्री तो प्रायश्चित्त का प्रस्ताव कर बैठे। दूध तो छुड़ा दिया गयालेकिन प्रायश्चित्त की बात हँसी में उड़ गयी। महेशनाथ ने फटकारकर कहा, प्रायश्चित्त की खूब कही शास्त्रीजी, कल तक उसी भंगिन का खून पीकर पलाअब उसमें छूत घुस गयी। वाह रे आपका धर्म। शास्त्रीजी शिखा फटकारकर बोले यह सत्य हैवह कल तक भंगिन का रक्त पीकर पला। मांस खाकर पलायह भी सत्य हैलेकिन कल की बात कल थीआज की बात आज। जगन्नाथपुरी में छूत-अछूत सब एक पंगत में खाते हैंपर यहाँ तो नहीं खा सकते। बीमारी में तो हम भी कपड़े पहने खा लेते हैंखिचड़ी तक खा लेते हैं बाबूजीलेकिन अच्छे हो जाने पर तो नेम का पालन करना ही पड़ता है। आपद्धर्म की बात न्यारी है।
‘'तो इसका यह अर्थ है कि धर्म बदलता रहता है क़भी कुछकभी कुछ ?'
'और क्या ! राजा का धर्म अलगप्रजा का धर्म अलगअमीर का धर्म अलगगरीब का धर्म अलगराजे-महाराजे जो चाहें खायँजिसके साथ चाहें खायँजिसके साथ चाहें शादी-ब्याह करेंउनके लिए कोई बन्धन नहीं। समर्थ पुरुष हैं। बन्धन तो मध्यवालों के लिए है।'

प्रायश्चित्त तो न हुआलेकिन भूँगी को गद्दी से उतरना पड़ा ! हाँ, दान-दक्षिणा इतनी मिली की वह अकेले ले न जा सकी और सोने के चूड़े भी मिले। एक की जगह दो नयीसुन्दर साड़ियाँ मामूली नैनसुख की नहीं,
जैसी लड़कियों की बार मिली थीं। इसी साल प्लेग ने जोर बाँध और गूदड़ पहले ही चपेट में आ गया। भूँगी
अकेली रह गयीपर गृहस्थी ज्यों-की-त्यों चलती रही। लोग ताक लगाये बैठे थे कि भूँगी अब गयी। फलां भंगी से बातचीत हुईफलां चौधरी आयेलेकिन भूँगी न कहीं आयीन कहीं गयीयहाँ तक कि पाँच साल बीत गये और उसका बालक मंगलदुर्बल और सदा रोगी रहने पर भीदौड़ने लगा। सुरेश के सामने पिद्दी-सा लगता था।

एक दिन भूँगी महेशनाथ के घर का परनाला साफ कर रही थी। महीनों से गलीज जमा हो रहा था। आँगन में पानी भरा रहने लगा था। परनाले में एक लम्बा मोटा बाँस डालकर जोर से हिला रही थी। पूरा दाहिना हाथ
परनाले के अन्दर था कि एकाएक उसने चिल्लाकर हाथ बाहर निकाल लिया और उसी वक्त एक काला साँप परनाले से निकलकर भागा। लोगों ने दौड़कर उसे मार तो डालालेकिन भूँगी को न बचा सके। समझेपानी का साँप हैविषैला न होगाइसलिए पहले कुछ गफलत की गयी। जब विष देह में फैल गया और लहरें आने लगींतब पता चला कि वह पानी का साँप नहीं, गेहुँवन था।

 
मंगल अब अनाथ था। दिन-भर महेशबाबू के द्वार पर मँडराया करता। घर में जूठन इतना बचता था कि ऐसे-ऐसे दस-पाँच बालक पल सकते थे। खाने की कोई कमी न थी। हाँउसे तब बुरा जरूर लगता थाजब उसे
मिट्टी के कसोरों में ऊपर से खाना दिया जाता था। सब लोग अच्छे-अच्छे बरतनों में खाते हैंउसके लिए मिट्टी के कसोरे ! यों उसे इस भेदभाव का बिलकुल ज्ञान न होता थालेकिन गाँव के लड़के चिढ़ा-चिढ़ाकर उसका अपमान करते रहते थे। कोई उसे अपने साथ खेलाता भी न था। यहाँ तक कि जिस टाट पर वह सोता थावह भी अछूत था। मकान के सामने एक नीम का पेड़ था। इसी के नीचे मंगल का डेरा था। एक फटा-सा टाट का टुकड़ा,दो मिट्टी के कसोरे और एक धोतीजो सुरेश बाबू की उतारन थीजाड़ागरमीबरसात हरेक मौसम में वह जगह एक-सी आरामदेह थी और भाग्य का बली मंगल झुलसती हुई लूगलते हुए जाड़े और मूसलाधार वर्षा में भी जिन्दा और पहले से कहीं स्वस्थ था। बस, उसका कोई अपना थातो गाँव का एक कुत्ताजो अपने सहवर्गियों के जुल्म से दुखी होकर मंगल की शरण आ पड़ा था। दोनों एक ही खाना खातेएक
ही टाट पर सोतेतबियत भी दोनों की एक-सी थी और दोनों एक-दूसरे के स्वभाव को जान गये थे। कभी आपस में झगड़ा न होता।
गाँव के धार्मात्मा लोग बाबूसाहब की इस उदारता पर आश्चर्य करते। ठीक द्वार के सामने पचास हाथ भी न होगा मंगल का पड़ा रहना उन्हें सोलहों आने धर्म-विरुद्ध जान पड़ा। छि: ! यही हाल रहातो थोड़े ही दिनों
में धर्म का अन्त ही समझो। भंगी को भी भगवान् ने ही रचा हैयह हम भी जानते हैं। उसके साथ हमें किसी तरह का अन्याय न करना चाहिएयह किसे नहीं मालूम भगवान् का तो नाम ही पतित-पावन हैलेकिन समाज की मर्यादा भी कोई वस्तु है ! उस द्वार पर जाते हुए संकोच होता है। गाँव के मालिक हैंजाना तो पड़ता ही हैलेकिन बस यही समझ लो कि घृणा होती है।

मंगल और टामी में गहरी बनती थी। मंगल कहता देखो भाई टामी, जरा और खिसककर सोओ। आखिर मैं कहाँ लेटूँ सारा टाट तो तुमने घेर लिया। टामी कूँ-कूँ करतादुम हिलाता और खिसक जाने के बदले और ऊपर चढ़ आता एवं मंगल का मुँह चाटने लगता। शाम को वह एक बार रोज अपना घर देखने और थोड़ी देर रोने जाता। पहले साल फूस का छप्पर गिर पड़ादूसरे साल एक दीवार गिरी और अब केवल आधी-आधी दीवारें खड़ी थींजिनका ऊपरी भाग नोकदार हो गया था। यही उसे स्नेह की सम्पत्ति मिली थी। वही स्मृति ही आकर्षणवही प्यार उसे एक बार उस ऊजड़ में खींच ले जाता था और टामी सदैव उसके साथ होता था। मंगल नोकदार दीवार पर बैठ जाता और जीवन के बीते और आनेवाले स्वप्न देखने लगता और बार-बार उछलकर उसकी गोद में बैठने की असफल चेष्टा करता।

एक दिन कई लड़के खेल रहे थे। मंगल भी पहुँचकर दूर खड़ा हो गया। या तो सुरेश को उस पर दया आयीया खेलनेवालों की जोड़ी पूरी न पड़ती थी,कह नहीं सकते। जो कुछ भी होतजवीज की कि आज मंगल को भी
खेल में शरीक कर लिया जाय। यहाँ कौन देखने आता है। 
क्यों रे मंगल, खेलेगा। 
मंगल बोला, 
ना भैयाकहीं मालिक देख लेंतो मेरी चमड़ी उधोड़ दी जाय। तुम्हें क्यातुम तो अलग हो जाओगे।
सुरेश ने कहा, तो यहाँ कौन आता है देखने बे चलहम लोग सवार-सवार खेलेंगे। तू घोड़ा बनेगाहम लोग तेरे ऊपर सवारी करके दौड़ायेंगे ?’
मंगल ने शंका की, मैं बराबर घोड़ा ही रहूँगाकि सवारी भी करूँगा ?यह बता दो।
यह प्रश्न टेढ़ा था। किसी ने इस पर विचार न किया था। सुरेश ने एक क्षण विचार करके कहा, तुझे कौन अपनी पीठ पर बिठायेगासोच ?’
आखिर तू भंगी है कि नहीं ?’
मंगल भी कड़ा हो गया। बोला, मैं कब कहता हूँ कि मैं भंगी नहीं हूँलेकिन तुम्हें मेरी ही माँ ने अपना दूध पिलाकर पाला है। जब तक मुझे भी सवारी करने को न मिलेगीमैं घोड़ा न बनूँगा। तुम लोग बड़े चघड़ हो।
आप तो मजे से सवारी करोगे और मैं घोड़ा ही बना रहूँ।
सुरेश ने डाँटकर कहा,’तुझे घोड़ा बनना पड़ेगा’ और मंगल को पकड़ने दौड़ा। मंगल भागा। सुरेश ने दौड़ाया। मंगल ने कदम और तेज किया। सुरेश ने भी जोर लगायामगर वह बहुत खा-खाकर थुल-थुल हो गया था। और दौड़ने में उसकी साँस फूलने लगती थी। आखिर उसने रुककर कहा, आकर घोड़ा बनो मंगलनहीं तो कभी पा जाऊँगातो बुरी तरह पीटूँगा।
'तुम्हें भी घोड़ा बनना पड़ेगा।'
'अच्छा हम भी बन जायँगे।'
'तुम पीछे से निकल जाओगे। पहले तुम घोड़ा बन जाओ। मैं सवारी कर लूँफिर मैं बनूँगा।'
सुरेश ने सचमुच चकमा देना चाहा था। मंगल का यह मुतालबा सुनकर साथियों से बोला, देखते हो इसकी बदमाशीभंगी है न !
तीनों ने मंगल को घेर लिया और उसे जबरदस्ती घोड़ा बना दिया। सुरेश ने चटपट उसकी पीठ पर आसन जमा लिया और टिकटिक करके, ’बोला, चल घोड़ेचल !
मंगल कुछ देर तक तो चलालेकिन उस बोझ से उसकी कमर टूटी जाती थी। उसने धीरे से पीठ सिकोड़ी और सुरेश की रान के नीचे से सरक गया। सुरेश महोदय लद से गिर पड़े और भोंपू बजाने लगे। माँ ने सुनासुरेश कहीं रो रहा है। सुरेश कहीं रोयेतो उनके तेज कानों में जरूर भनक पड़ जाती थी और उसका रोना भी बिलकुल निराला होता थाजैसे छोटी लाइन के इंजन की आवाज। महरी से बोली, देख तोसुरेश कहीं रो रहा हैपूछ तो किसने मारा है।

इतने में सुरेश खुद आँखें मलता हुआ आया। उसे जब रोने का अवसर
मिलता थातो माँ के पास फरियाद लेकर जरूर आता था। माँ मिठाई या मेवे देकर आँसू पोंछ देती थीं। आप थे तो आठ साल केमगर थे बिलकुल गावदी। हद से ज्यादा प्यार ने उसकी बुद्धि के साथ वही किया थाजो हद से ज्यादा भोजन ने उसकी देह के साथ।
माँ ने पूछा, क्यों रोता है सुरेशकिसने मारा ?’
सुरेश ने रोकर कहा, मंगल ने छू दिया।
माँ को विश्वास न आया। मंगल इतना निरीह था कि उससे किसी तरह की शरारत की शंका न होती थीलेकिन जब सुरेश कसमें खाने लगातो विश्वास करना लाजिम हो गया। मंगल को बुलाकर डाँटा, क्यों रे मंगलअब तुझे बदमाशी सूझने लगी। मैंने तुझसे कहा, थासुरेश को कभी मत छूनायाद है कि नहींबोल।
मंगल ने दबी आवाज से कहा, याद क्यों नहीं है।
'तो फिर तूने उसे क्यों छुआ ?'
'मैंने नहीं छुआ।'
'तूने नहीं छुआतो वह रोता क्यों था ?'
'गिर पड़ेइससे रोने लगे।'
चोरी और सीनाजोरी। देवीजी दाँत पीसकर रह गयीं। मारतींतो उसी दम स्नान करना पड़ता। छड़ी तो हाथ में लेनी ही पड़ती और छूत का विद्युत-प्रवाह इस छड़ी के रास्ते उनकी देह में पैवस्त हो जाताइसलिए जहाँ
तक गालियाँ दे सकींदीं और हुक्म दिया कि –‘अभी-अभी यहाँ से निकल जा। फिर जो इस द्वार पर तेरी सूरत नजर आयीतो खून ही पी जाऊँगी। मुफ्त की रोटियाँ खा-खाकर शरारत सूझती है,’ आदि।
मंगल में गैरत तो क्या थीहाँडर था। चुपके से अपने सकोरे उठायेटाट का टुकड़ा बगल में दबायाधोती कन्धो पर रखी और रोता हुआ वहाँ से चल पड़ा। अब वह यहाँ कभी न आयेगा। यही तो होगा कि भूखों मर
जायेगा। क्या हरज है इस तरह जीने से फायदा ही क्या गाँव में उसके लिए और कहाँ ठिकाना था भंगी को कौन पनाह देता उसी खंडहर की ओर चलाजहाँ भले दिनों की स्मृतियाँ उसके आँसू पोंछ सकती थीं और खूब फूट-फूटकर रोया। उसी क्षण टामी भी उसे ढूँढ़ता हुआ पहुँचा और दोनों फिर अपनी व्यथा
भूल गये।

लेकिन ज्यों-ज्यों दिन का प्रकाश क्षीण होता जाता थामंगल की ग्लानि भी क्षीण होती जाती थी। बचपन को बेचैन करने वाली भूख देह का रक्त पी-पीकर और भी बलवान होती जाती थी। आँखें बार-बार कसोरों की ओर उठ जातीं। वहाँ अब तक सुरेश की जूठी मिठाइयाँ मिल गयी होतीं। यहाँ क्या धूल फाँके उसने टामी से सलाह की ख़ाओगे क्या टामी मैं तो भूखा लेट रहूँगा। टामी ने कूँ-कूँ करके शायद कहा, इस तरह का अपमान तो जिन्दगी भर सहना है। यों हिम्मत हारोगेतो कैसे काम चलेगा मुझे देखो नकभी
किसी ने डण्डा माराचिल्ला उठाफिर जरा देर बाद दुम हिलाता हुआ उसके पास जा पहुँचा। हम-तुम दोनों इसीलिए बने हैंभाई !’ मंगल ने कहा, तो तुम जाओजो कुछ मिले खा लोमेरी परवाह न करो।
टामी ने अपनी श्वान-भाषा में कहा, अकेला नहीं जातातुम्हें साथ लेकर चलूँगा।
'मैं नहीं जाता।'
'तो मैं भी नहीं जाता।'
'भूखों मर जाओगे।'
'तो क्या तुम जीते रहोगे ?'
'मेरा कौन बैठा हैजो रोयेगा ?'
'यहाँ भी वही हाल है भाईक्वार में जिस कुतिया से प्रेम किया थाउसने बेवफाई की और अब कल्लू के साथ है। खैरियत यही हुई कि अपने बच्चे लेती गयीनहीं तो मेरी जान गाढ़े में पड़ जाती। पाँच-पाँच बच्चों को
कौन पालता ?'
एक क्षण के बाद भूख ने एक दूसरी युक्ति सोच निकाली। 'मालकिन हमें खोज रही होंगीक्या टामी ?'
'और क्या बाबूजी और सुरेश खा चुके होंगे। कहार ने उनकी थाली से जूठन निकाल लिया होगा और हमें पुकार रहा होगा।'
'बाबूजी और सुरेश दोनों की थालियों में घी खूब रहता है और वह मीठी-मीठी चीज हाँ मलाई।'
'सब-का-सब घूरे पर डाल दिया जायगा।'
'देखेंहमें खोजने कोई आता है ?'
'खोजने कौन आयेगाक्या कोई पुरोहित हो एक बार 'मंगल-मंगलहोगा और बसथाली परनाले में उँड़ेल दी जायेगी।'
'अच्छातो चलो चलें। मगर मैं छिपा रहूँगाअगर किसी ने मेरा नाम लेकर न पुकारातो मैं लौट आऊँगा। यह समझ लो।'
दोनों वहाँ से निकले और आकर महेशनाथ के द्वार पर अँधेरे में दबककर खड़े हो गयेमगर टामी को सब्र कहाँ वह धीरे से अन्दर घुस गया। देखा,महेशनाथ और सुरेश थाली पर बैठ गये हैं। बरोठे में धीरे से बैठ गयामगर डर रहा था कि कोई डण्डा न मार दे। नौकर में बातचीत हो रही थी। एक ने कहा, आज मँगलवा नहीं दिखायी देता। मालकिन ने डाँटा थाइससे भागा है साइत।
दूसरे ने जवाब दिया, अच्छा हुआनिकाल दिया गया। सबेरे-सबेरे भंगी का मुँह देखना पड़ता था।
मंगल और अँधेरे में खिसक गया। आशा गहरे जल में डूब गयी। महेशनाथ थाली से उठ गये। नौकर हाथ धुला रहा है। अब हुक्का पीयेंगे और सोयेंगे। सुरेश अपनी माँ के पास बैठा कोई कहा,नी सुनता-सुनता
सो जायगा ! गरीब मंगल की किसे चिन्ता है इतनी देर हो गयीकिसी ने भूल से भी न पुकारा।
कुछ देर तक वह निराश-सा वहाँ खड़ा रहाफिर एक लम्बी साँस खींचकर जाना ही चाहता था कि कहार पत्तल में थाली का जूठन ले जाता नजर आया। मंगल अँधेरे से निकलकर प्रकाश में आ गया। अब मन को कैसे रोके ?
कहार ने कहा, अरेतू यहाँ था हमने समझा कि कहीं चला गया। लेखा लेमैं फेंकने ले जा रहा था।
मंगल ने दीनता से कहा, मैं तो बड़ी देर से यहाँ खड़ा था।
'तो बोला, क्यों नहीं ?'
'मारे डर के।'
'अच्छाले खा ले।'
उसने पत्तल को ऊपर उठाकर मंगल के फैले हुए हाथों में डाल दिया। मंगल ने उसकी ओर ऐसी आँखों से देखाजिसमें दीन कृतज्ञता भरी हुई थी। टामी भी अन्दर से निकल आया था। दोनों वहीं नीम के नीचे पत्तल
में खाने लगे। मंगल ने एक हाथ से टामी का सिर सहलाकर कहा, देखापेट की आग ऐसी होती है ! यह लात की मारी हुई रोटियाँ भी न मिलतींतो क्या करते ?’ टामी ने दुम हिला दी।
'सुरेश को अम्माँ ने पाला था।'
टामी ने फिर दुम हिलायी।
'लोग कहते हैंदूध का दाम कोई नहीं चुका सकता और मुझे दूध का यह दाम मिल रहा है।'
टामी ने फिर दुम हिलायी।

Comments

Popular posts from this blog

दो बैलों की कथा

जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिमान समझा जाता है। हम जब किसी आदमी को पहले दर्जे का बेवकूफ कहना चाहते हैं ,  तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है या उसके सीधेपन ,  उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है ,  इसका निश्चय नहीं किया जा सकता। गायें सींग मारती हैं ,  ब्याही हुई गाय तो अनायास ही सिंहनी का रूप धारण कर लेती है। कुत्ता भी बहुत गरीब जानवर है ,  लेकिन कभी-कभी उसे भी क्रोध आ ही जाता है ,  किन्तु गधे को कभी क्रोध करते नहीं सुना ,  न देखा। जितना चाहो गरीब को मारो ,  चाहे जैसी खराब ,  सड़ी हुई घास सामने डाल दो ,  उसके चेहरे पर कभी असंतोष की छाया भी नहीं दिखाई देगी। वैशाख में चाहे एकाध बार कुलेल कर लेता है ,  पर हमने तो उसे कभी खुश होते नहीं देखा। उसके चेहरे पर स्थाई विषाद स्थायी रूप से छाया रहता है। सुख-दुःख ,  हानि-लाभ किसी भी दशा में उसे बदलते नहीं देखा। ऋषियों-मुनियों के जितने गुण हैं ,  वे सभी उसमें पराकाष्ठा को पहुँच गए हैं ,  पर आदमी उसे बेवकूफ कहता है। सद्गुणों का इतना अनादर!   कदाचित सीधाप...

लॉटरी

ज ल्दी से मालदार हो जाने की हवस किसे नहीं होती  ?  उन दिनों जब लॉटरी के टिकट आये ,  तो मेरे दोस्त ,  वि क्रम के पिता ,  चचा ,  अम्मा ,  और भाई ,  सभी ने एक-एक टिकट खरीद लिया। कौन जाने ,  किसकी तकदीर जोर करे  ?  किसी के नाम आये ,  रुपया रहेगा तो घर में ही। मगर वि क्रम को सब्र न हुआ। औरों के नाम रुपये आयेंगे ,  फिर उसे कौन पूछता है  ?  बहुत होगा ,  दस-पाँच हजार उसे दे देंगे। इतने रुपयों में उसका क्या होगा  ?  उसकी जिन्दगी में बड़े-बड़े मंसूबे थे। पहले तो उसे सम्पूर्ण जगत की यात्रा करनी थी ,  एक-एक कोने की। पीरू और ब्राजील और टिम्बकटू और होनोलूलू ,  ये सब उसके प्रोग्राम में थे। वह आँधी की तरह महीने-दो-महीने उड़कर लौट आनेवालों में न था। वह एक-एक स्थान में कई-कई दिन ठहरकर वहाँ के रहन-सहन ,  रीति-रिवाज आदि का अध्ययन करना और संसार-यात्रा का एक वृहद् ग्रंथ लिखना चाहता था। फिर उसे एक बहुत बड़ा पुस्तकालय बनवाना था ,  जिसमें दुनिया-भर की उत्तम रचनाएँ जमा की जायँ। पुस्तकालय के लिए वह दो ल...

स्वर्ग की देवी

भाग्य की बात! शादी-विवाह में आदमी का क्या अख्तियार! जिससे ईश्वर ने, या उनके नायबों- ब्राह्मणों ने तय कर दी, उससे हो गयी। बाबू भारतदास ने लीला के लिए सुयोग्य वर खोजने में कोई बात उठा नहीं रखी। लेकिन जैसा घर-वर चाहते थे, वैसा न पा सके। वह लड़की को सुखी देखना चाहते थे, जैसा हर एक पिता का धर्म है; किंतु इसके लिए उनकी समझ में सम्पत्ति ही सबसे जरूरी चीज थी। चरित्र या शिक्षा का स्थान गौण था। चरित्र तो किसी के माथे पर लिखा नहीं रहता और शिक्षा का आजकल के जमाने में मूल्य ही क्या? हाँ, सम्पत्ति के साथ शिक्षा भी हो तो क्या पूछना! ऐसा घर उन्होंने बहुत ढूँढ़ा, पर न मिला। ऐसे घर हैं ही कितने जहाँ दोनों पदार्थ मिलें? दो-चार मिले भी तो अपनी बिरादरी के न थे। बिरादरी भी मिली, तो ज़ायजा न मिला; जायजा भी मिला तो शर्तें तय न हो सकीं। इस तरह मजबूर होकर भारतदास को लीला का विवाह लाला सन्तसरन के लड़के सीतासरन से करना पड़ा। अपने बाप का इकलौता बेटा था, थोड़ी-बहुत शिक्षा भी पायी थी, बातचीत सलीके से करता था, मामले-मुकदमे समझता था और जरा दिल का रँगीला भी था। सबसे बड़ी बात यह थी कि रूपवान, बलिष्ठ, प्रसन्न-मुख, साहसी आदमी ...