Skip to main content

जादू

‘ नीला तुमने उसे क्यों लिखा ? ‘
मीना क़िसको ? ‘
'उसी को ?'
'मैं नहीं समझती !'
'खूब समझती हो ! जिस आदमी ने मेरा अपमान कियागली-गली मेरा नाम बेचता फिराउसे तुम मुँह लगाती होक्या यह उचित है ?'
'तुम गलत कहती हो !'
'तुमने उसे खत नहीं लिखा ?'
'कभी नहीं।'
'तो मेरी गलती थीक्षमा करो। तुम मेरी बहन न होतींतो मैं तुमसे यह सवाल भी न पूछती।'
'मैंने किसी को खत नहीं लिखा।'
'मुझे यह सुनकर खुशी हुई।'
'तुम मुस्कराती क्यों हो ?'
'मैं !'
'जी हाँआप !'
'मैं तो जरा भी नहीं मुस्करायी।'
'क्या मैं अन्धी हूँ ?'
'यह तो तुम अपने मुँह से ही कहती हो।'
'तुम क्यों मुस्करायीं ?'
'मैं सच कहती हूँजरा भी नहीं मुसकरायी।'
'मैंने अपनी आँखों देखा।'
'अब मैं कैसे तुम्हें विश्वास दिलाऊँ ?'
'तुम आँखों में धूल झोंकती हो।'
'अच्छा मुस्करायी। बसया जान लोगी ?'
'तुम्हें किसी के ऊपर मुस्कराने का क्या अधिकार है ?'
'तेरे पैरों पड़ती हूँ नीलामेरा गला छोड़ दे। मैं बिलकुल नहीं मुस्करायी।

'मैं ऐसी अनीली नहीं हूँ।'
'यह मैं जानती हूँ।'
'तुमने मुझे हमेशा झूठी समझा है।'
'तू आज किसका मुँह देखकर उठी है ?'
'तुम्हारा।'
'तू मुझे थोड़ा संखिया क्यों नहीं दे देती।'
'हाँमैं तो हत्यारिन हूँ ही।'
'मैं तो नहीं कहती।'
'अब और कैसे कहोगीक्या ढोल बजाकर मैं हत्यारिन हूँमदमाती हूँदीदा-दिलेर हूँतुम सर्वगुणागारी होसीता होसावित्री हो। अब खुश हुईं ?'
'लो कहती हूँमैंने उन्हें पत्र लिखा फिर तुमसे मतलब तुम कौन होती हो मुझसे जवाब-तलब करनेवाली ?'
'अच्छा कियालिखासचमुच मेरी बेवकूफी थी कि मैंने तुमसे पूछा,'
'हमारी खुशीहम जिसको चाहेंगे खत लिखेंगे। जिससे चाहेंगे बोलेंगे। तुम कौन होती हो रोकनेवाली तुमसे तो मैं नहीं पूछने जातीहालाँकि रोज तुम्हें पुलिन्दों पत्र लिखते देखती हूँ।'
'जब तुमने शर्म ही भून खायीतो जो चाहो करोअख्तियार है।'
'और तुम कब से बड़ी लज्जावती बन गयीं सोचती होगीअम्माँ से कह दूंगीयहाँ इसकी परवाह नहीं है। मैंने उन्हें पत्र भी लिखाउनसे पार्क में मिली भी। बातचीत भी कीजाकर अम्माँ सेदादा से और सारे मुहल्ले
से कह दो।'
'जो जैसा करेगाआप भोगेगामैं क्यों किसी से कहने जाऊँ ?'
'ओ होबड़ी धैर्यवालीयह क्यों नहीं कहतींअंगूर खट्टे हैं ?'
'जो तुम कहोवही ठीक है।'
'दिल में जली जाती हो।'
'मेरी बला जले।'
'रो दो जरा।'
'तुम खुद रोओमेरा अँगूठा रोये।'
'मुझे उन्होंने एक रिस्टवाच भेंट दी हैदिखाऊँ ?'
'मुबारक होमेरी आँखों का सनीचर न दूर होगा।'

'मैं कहती हूँतुम इतनी जलती क्यों हो ?'
'अगर मैं तुमसे जलती हूँतो मेरी आँखें पट्टम हो जायँ।'
'तुम जितना ही जलोगीमैं उतना ही जलाऊँगी।'
'मैं जलूँगी ही नहीं।'
'जल रही हो साफ।'
'कब सन्देशा आयेगा ?'
'जल मरो।'
'पहले तेरी भाँवरें देख लूँ।'
'भाँवरों की चाट तुम्हीं को रहती है।'
'अच्छा ! तो क्या बिना भाँवरों का ब्याह होगा ?'
'यह ढकोसले तुम्हें मुबारक रहेंमेरे लिए प्रेम काफी है।'
'तो क्या तू सचमुच ... !'
'मैं किसी से नहीं डरती।'
'यहाँ तक नौबत पहुँच गयी और तू कह रही थीमैंने उसे पत्र नहीं
लिखा और कसमें खा रही थी।'
'क्यों अपने दिल का हाल बतलाऊँ ?'
'मैं तो तुझसे पूछती न थीमगर तू आप-ही-आप बक चली।'
'तुम मुस्करायीं क्यों ?'
'इसलिए कि वह शैतान तुम्हारे साथ भी वही दगा करेगाजो उसने
मेरे साथ किया और फिर तुम्हारे विषय में भी वैसी ही बातें कहता फिरेगा।
और फिर तुम मेरी तरह उसके नाम को रोओगी।'
'तुमसे उन्हें प्रेम नहीं था ?'
'मुझसे ! मेरे पैरों पर सिर रखकर रोता था और कहता था कि मैं मर
जाऊँगा और जहर खा लूँगा।'
'सच कहती हो ?'
'बिलकुल सच।'
'यह तो वह मुझसे भी कहते हैं।'
'सच ?'
'तुम्हारे सिर की कसम।'
'और मैं समझ रही थीअभी वह दाने बिखेर रहा है।'

'क्या वह सचमुच ?'
'पक्का शिकारी है।'
मीना सिर पर हाथ रखकर चिन्ता में डूब जाती है।  

Comments

Popular posts from this blog

दो बैलों की कथा

जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिमान समझा जाता है। हम जब किसी आदमी को पहले दर्जे का बेवकूफ कहना चाहते हैं ,  तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है या उसके सीधेपन ,  उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है ,  इसका निश्चय नहीं किया जा सकता। गायें सींग मारती हैं ,  ब्याही हुई गाय तो अनायास ही सिंहनी का रूप धारण कर लेती है। कुत्ता भी बहुत गरीब जानवर है ,  लेकिन कभी-कभी उसे भी क्रोध आ ही जाता है ,  किन्तु गधे को कभी क्रोध करते नहीं सुना ,  न देखा। जितना चाहो गरीब को मारो ,  चाहे जैसी खराब ,  सड़ी हुई घास सामने डाल दो ,  उसके चेहरे पर कभी असंतोष की छाया भी नहीं दिखाई देगी। वैशाख में चाहे एकाध बार कुलेल कर लेता है ,  पर हमने तो उसे कभी खुश होते नहीं देखा। उसके चेहरे पर स्थाई विषाद स्थायी रूप से छाया रहता है। सुख-दुःख ,  हानि-लाभ किसी भी दशा में उसे बदलते नहीं देखा। ऋषियों-मुनियों के जितने गुण हैं ,  वे सभी उसमें पराकाष्ठा को पहुँच गए हैं ,  पर आदमी उसे बेवकूफ कहता है। सद्गुणों का इतना अनादर!   कदाचित सीधाप...

लॉटरी

ज ल्दी से मालदार हो जाने की हवस किसे नहीं होती  ?  उन दिनों जब लॉटरी के टिकट आये ,  तो मेरे दोस्त ,  वि क्रम के पिता ,  चचा ,  अम्मा ,  और भाई ,  सभी ने एक-एक टिकट खरीद लिया। कौन जाने ,  किसकी तकदीर जोर करे  ?  किसी के नाम आये ,  रुपया रहेगा तो घर में ही। मगर वि क्रम को सब्र न हुआ। औरों के नाम रुपये आयेंगे ,  फिर उसे कौन पूछता है  ?  बहुत होगा ,  दस-पाँच हजार उसे दे देंगे। इतने रुपयों में उसका क्या होगा  ?  उसकी जिन्दगी में बड़े-बड़े मंसूबे थे। पहले तो उसे सम्पूर्ण जगत की यात्रा करनी थी ,  एक-एक कोने की। पीरू और ब्राजील और टिम्बकटू और होनोलूलू ,  ये सब उसके प्रोग्राम में थे। वह आँधी की तरह महीने-दो-महीने उड़कर लौट आनेवालों में न था। वह एक-एक स्थान में कई-कई दिन ठहरकर वहाँ के रहन-सहन ,  रीति-रिवाज आदि का अध्ययन करना और संसार-यात्रा का एक वृहद् ग्रंथ लिखना चाहता था। फिर उसे एक बहुत बड़ा पुस्तकालय बनवाना था ,  जिसमें दुनिया-भर की उत्तम रचनाएँ जमा की जायँ। पुस्तकालय के लिए वह दो ल...

स्वर्ग की देवी

भाग्य की बात! शादी-विवाह में आदमी का क्या अख्तियार! जिससे ईश्वर ने, या उनके नायबों- ब्राह्मणों ने तय कर दी, उससे हो गयी। बाबू भारतदास ने लीला के लिए सुयोग्य वर खोजने में कोई बात उठा नहीं रखी। लेकिन जैसा घर-वर चाहते थे, वैसा न पा सके। वह लड़की को सुखी देखना चाहते थे, जैसा हर एक पिता का धर्म है; किंतु इसके लिए उनकी समझ में सम्पत्ति ही सबसे जरूरी चीज थी। चरित्र या शिक्षा का स्थान गौण था। चरित्र तो किसी के माथे पर लिखा नहीं रहता और शिक्षा का आजकल के जमाने में मूल्य ही क्या? हाँ, सम्पत्ति के साथ शिक्षा भी हो तो क्या पूछना! ऐसा घर उन्होंने बहुत ढूँढ़ा, पर न मिला। ऐसे घर हैं ही कितने जहाँ दोनों पदार्थ मिलें? दो-चार मिले भी तो अपनी बिरादरी के न थे। बिरादरी भी मिली, तो ज़ायजा न मिला; जायजा भी मिला तो शर्तें तय न हो सकीं। इस तरह मजबूर होकर भारतदास को लीला का विवाह लाला सन्तसरन के लड़के सीतासरन से करना पड़ा। अपने बाप का इकलौता बेटा था, थोड़ी-बहुत शिक्षा भी पायी थी, बातचीत सलीके से करता था, मामले-मुकदमे समझता था और जरा दिल का रँगीला भी था। सबसे बड़ी बात यह थी कि रूपवान, बलिष्ठ, प्रसन्न-मुख, साहसी आदमी ...