Skip to main content

मोटर के छींटे

क्या नाम कि... प्रात:काल स्नान-पूजा से निपटतिलक लगापीताम्बर पहनखड़ाऊँ पाँव में डालबगल में पत्रा दबाहाथ में मोटा-सा शत्रु-मस्तक-भंजन ले एक जजमान के घर चला। विवाह की साइत विचारनी थी। कम-से-कम एक कलदार का डौल था। जलपान ऊपर से। और मेरा जलपान मामूली जलपान नहीं है। बाबुओं को तो मुझे निमन्त्रित करने की हिम्मत ही नहीं पड़ती। उनका महीने-भर का नाश्ता मेरा एक दिन का जलपान है। इस विषय में तो हम अपने सेठों-साहूकारों के कायल हैं, ऐसा खिलाते हैंऐसा खिलाते हैंऔर इतने खुले मन से कि चोला आनन्दित हो उठता है। जजमान का दिल देखकर ही मैं उनका निमन्त्रण स्वीकार करता हूँ। खिलाते समय किसी ने रोनी सूरत बनायी और मेरी क्षुधा गायब हुई। रोकर किसी ने खिलाया तो क्या ऐसा
भोजन कम-से-कम मुझे नहीं पचता। जजमान ऐसा चाहिए कि ललकारता जाय लो शास्त्रीजीएक बालूशाही औरमैं कहता जाऊँ ... नहीं जजमान अब नहीं !

रात खूब वर्षा हुई थीसड़क पर जगह-जगह पानी जमा था। मैं अपने विचारों में मगन चला जाता था कि एक मोटर छप-छप करती हुई निकल गयी। मुँह पर छींटे पड़े। जो देखता हूँतो धोती पर मानो किसी ने कीचड़
घोलकर डाल दिया हो। कपड़े भ्रष्ट हुएवह अलगदेह भ्रष्ट हुईवह अलगआर्थिक क्षति जो हुईवह अलग। अगर मोटरवालों को पकड़ पातातो ऐसी मरम्मत करता कि वे भी याद करते। मन मसोसकर रह गया। इस वेश में जजमान के घर तो जा नहीं सकता थाअपना घर भी मील-भर से कम न था। फिर आने-जाने वाले सब मेरी ओर देख-देखकर तालियाँ बजा रहे थे। ऐसी दुर्गति मेरी कभी नहीं हुई थी। अब क्या करोगे मन घर जाओगेतो पण्डिताइन क्या कहेंगी ?

मैंने चटपट अपने कर्तव्य का निश्चय कर लिया। इधर-उधर से दस-बारह पत्थर के टुकड़े बटोर लिये और दूसरी मोटर की राह देखने लगा। ब्रह्मतेज सिर पर चढ़ बैठा ! अभी दस मिनट भी न गुजरे होंगे कि एक मोटर आती
हुई दिखायी दी ! ओहो वही मोटर थी। शायद स्वामी को स्टेशन से लेकर लौट रही थी। ज्यों ही समीप आयीमैंने एक पत्थर चलायाभरपूर जोर लगाकर चलाया। साहब की टोपी उड़कर सड़क के उस बाजू पर गिरी। मोटर की चाल धीमी हुई। मैंने दूसरा फैर किया। खिड़की के शीशे चूर-चूर हो गये और एक टुकड़ा साहब बहादुर के गाल में भी लगा। खून बहने लगा। मोटर रुकी और साहब उतरकर मेरी तरफ आये और घूँसा तानकर बोले सूअर,हम तुमको पुलिस में देगा।
 इतना सुनना था कि मैंने पोथी-पत्रा जमीन पर फेंका और साहब की कमर पकड़कर अडंग़ी लगायीतो कीचड़ में भद-से गिरे। मैंने चट सवारी गाँठी और गरदन पर एक पचीस रद्दे ताबड़तोड़ जमाये कि साहब चौंधिया
गये। इतने में उनकी पत्नीजी उतर आयीं। ऊँची एड़ी का जूतारेशमी साड़ीगालों पर पाउडरओठों पर रंगभॅवों पर स्याहीमुझे छाते से गोदने लगीं। मैंने साहब को छोड़ दिया और डंडा सम्भालता हुआ बोला, देवीजीआप मरदों के बीच में न पड़ेंकहीं चोट-चपेट आ जायतो मुझे दु:ख होगा।

साहब ने अवसर पायातो सम्हलकर उठे और अपने बूटदार पैरों से मुझे एक ठोकर जमायी। मेरे घुटने में बड़ी चोट लगी। मैंने बौखलाकर डंडा उठा लिया। और साहब के पाँव में जमा दिया। वह कटे पेड़ की तरह गिरे।
मेम साहब छतरी तानकर दौड़ीं। मैंने धीरे से उनकी छतरी छीनकर फेंक दी। ड्राइवर अभी तक बैठा था। अब वह भी उतरा और छड़ी लेकर मुझ पर पिल पड़ा। मैंने एक डंडा उसके भी जमायालोट गया। पचासों आदमी तमाशा देखने जमा हो गए।
साहब भूमि पर पड़े-पड़े बोले, 
रैस्केलहम तुमको पुलिस में देगा।‘ मैंने फिर डंडा सँभाला और चाहता था कि खोपड़ी पर जमाऊँ कि साहब ने हाथ जोड़कर कहा, नहीं-नहींबाबाहम पुलिस में नहीं जायगामाफी दो।
मैंने कहा, हाँपुलिस का नाम न लेनानहीं तो यहीं खोपड़ी रंग दूंगा। बहुत होगा छ: महीने की सजा हो जायगीमगर तुम्हारी आदत छुड़ा दूंगा। मोटर चलाते होतो छींटे उड़ाते चलते होमारे घमण्ड के अन्धे हो जाते हो। सामने या बगल में कौन जा रहा हैइसका कुछ ध्यान ही नहीं रखते। एक दर्शक ने आलोचना की अरे महाराजमोटरवाले जान-बूझकर छींटे उड़ाते हैं और जब आदमी लथपथ हो जाता हैतो सब उसका तमाशा देखते हैं। और खूब हँसते हैं। आपने बड़ा अच्छा कियाकि एक को ठीक कर दिया।
मैंने साहब को ललकारकर कहा, सुनता है कुछजनता क्या कहती है। साहब ने उस आदमी की ओर लाल-लाल आँखों से देखकर कहा, तुम झूठ बोलता हैबिलकुल झूठ बोलता है।
मैंने डाँटा –‘अभी तुम्हारी हेकड़ी कम नहीं हुईआऊँ फिर और दूं एक सोंटा कसके ?
साहब ने घिघियाकर कहा, अरे नहीं बाबासच बोलता हैसच बोलता है। अब तो खुश हुआ।
दूसरा दर्शक बोला, अभी जो चाहें कह देंलेकिन ज्यों ही गाड़ी पर बैठेफिर वही हरकत शुरू कर देंगे। गाड़ी पर बैठते ही सब अपने को नवाब का नाती समझने लगते हैं।
दूसरे महाशय बोले, इससे कहिए थूककर चाटे।
तीसरे सज्जन ने कहा, नहींकान पकड़कर उठाइए-बैठाइए।
चौथा बोला, अरे ड्राइवर को भी। ये सब और बदमाश होते हैं। मालदार आदमी घमण्ड करेतो एक बात हैतुम किस बात पर अकड़ते हो। चक्कर हाथ में लिया और आँखों पर परदा पड़ा।
मैंने यह प्रस्ताव स्वीकार किया। 
ड्राइवर और मालिक दोनों ही को कान पकड़कर उठाना-बैठाना चाहिए और मेम साहब गिनें। सुनो मेम साहबतुमको गिनना होगा। पूरी सौ बैठकें। एक भी कम नहींज्यादा जितनी चाहेंहो जायँ। दो आदमियों ने साहब का हाथ पकड़कर उठायादो ने ड्राइवर महोदय का। ड्राइवर बेचारे की टाँग में चोट थीफिर भी वह बैठकें लगाने लगा। साहब की अकड़ अभी काफी थी। आप लेट गये और ऊल-जलूल बकने लगे। मैं उस समय रुद्र बना हुआ था। दिल में ठान लिया था कि इससे बिना सौ बैठकें लगवाये न छोङूँगा। चार आदमियों को हुक्म दिया कि गाड़ी को ढकेलकर सड़क के नीचे गिरा दो।

हुक्म की देर थी। चार की जगह पचास आदमी लिपट गये और गाड़ी को ढकेलने लगे। वह सड़क बहुत ऊँची थी। दोनों तरफ की जमीन नीची। गाड़ी नीचे गिरती और टूट-टाटकर ढेर हो जाती। गाड़ी सड़क के किनारे तक
पहुँच चुकी थीकि साहब काँखकर उठ खड़े हुए और बोले बाबागाड़ी को मत तोड़ोहम उठे-बैठेगा।
मैंने आदमियों को अलग हट जाने का हुक्म दियामगर सबों को एक दिल्लगी मिल गयी थी। किसी ने मेरी ओर ध्यान न दिया। लेकिन जब मैं डंडा लेकर उनकी ओर दौड़ा तब सब गाड़ी छोड़कर भागे और साहब ने आँखें बन्द करके बैठकें लगानी शुरू कीं। मैंने दस बैठकों के बाद मेम साहब से पूछा,क़ितनी बैठकें हुईं ?’
मेम साहब ने रोब से जवाब दिया, हम नहीं गिनता।
'तो इस तरह साहब दिन-भर काँखते रहेंगे और मैं न छोङूँगा। अगर उनको कुशल से घर ले जाना चाहती होतो बैठकें गिन दो। मैं उनको रिहा कर दूंगा।'
साहब ने देखा कि बिना दंड भोगे जान न बचेगीतो बैठकें लगाने लगे। एकदोतीनचारपाँच।
सहसा एक दूसरी मोटर आती दिखायी दी। साहब ने देखा और नाक रगड़कर बोले, पंडितजीआप मेरा बाप है ! मुझ पर दया करोअब हम कभी मोटर पर न बैठेगा। मुझे भी दया आ गया। बोला, नहींमोटर पर बैठने
से मैं नहीं रोकताइतना ही कहता हूँ कि मोटर पर बैठकर भी आदमियों को आदमी समझो।
दूसरी गाड़ी तेज चली आती थी। मैंने इशारा किया। सब आदमियों ने दो-दो पत्थर उठा लिये। उस गाड़ी का मालिक स्वयं ड्राइव कर रहा था।
गाड़ी धीमी करके धीरे से सरक जाना चाहता था कि मैंने बढ़कर उसके दोनों कान पकड़े और खूब जोर से हिलाकर और दोनों गालों पर एक-एक पड़ाका देकर बोला, ग़ाड़ी से छींटा न उड़ाया करोसमझे। चुपके से चले जाओ।
यह महोदय बक-झक तो करते रहेमगर एक सौ आदमियों को पत्थर लिये खड़ा देखातो बिना कान-पूँछ डुलाये चलते हुए। उनके जाने के एक ही मिनट बाद दूसरी गाड़ी आयी। मैंने 50 आदमियों
को राह रोक लेने का हुक्म दिया। गाड़ी रुक गयी। मैंने उन्हें भी चार पड़ाके देकर विदा कियामगर यह बेचारे भले आदमी थे। मजे से चाँटें खाकर चलते हुए।
सहसा एक आदमी ने कहा, पुलिस आ रही है।
और सब-के-सब हुर्र हो गये ! मैं भी सड़क के नीचे उतर गया और एक गली में घुसकर गायब हो गया !

Comments

Popular posts from this blog

दो बैलों की कथा

जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिमान समझा जाता है। हम जब किसी आदमी को पहले दर्जे का बेवकूफ कहना चाहते हैं ,  तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है या उसके सीधेपन ,  उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है ,  इसका निश्चय नहीं किया जा सकता। गायें सींग मारती हैं ,  ब्याही हुई गाय तो अनायास ही सिंहनी का रूप धारण कर लेती है। कुत्ता भी बहुत गरीब जानवर है ,  लेकिन कभी-कभी उसे भी क्रोध आ ही जाता है ,  किन्तु गधे को कभी क्रोध करते नहीं सुना ,  न देखा। जितना चाहो गरीब को मारो ,  चाहे जैसी खराब ,  सड़ी हुई घास सामने डाल दो ,  उसके चेहरे पर कभी असंतोष की छाया भी नहीं दिखाई देगी। वैशाख में चाहे एकाध बार कुलेल कर लेता है ,  पर हमने तो उसे कभी खुश होते नहीं देखा। उसके चेहरे पर स्थाई विषाद स्थायी रूप से छाया रहता है। सुख-दुःख ,  हानि-लाभ किसी भी दशा में उसे बदलते नहीं देखा। ऋषियों-मुनियों के जितने गुण हैं ,  वे सभी उसमें पराकाष्ठा को पहुँच गए हैं ,  पर आदमी उसे बेवकूफ कहता है। सद्गुणों का इतना अनादर!   कदाचित सीधाप...

लॉटरी

ज ल्दी से मालदार हो जाने की हवस किसे नहीं होती  ?  उन दिनों जब लॉटरी के टिकट आये ,  तो मेरे दोस्त ,  वि क्रम के पिता ,  चचा ,  अम्मा ,  और भाई ,  सभी ने एक-एक टिकट खरीद लिया। कौन जाने ,  किसकी तकदीर जोर करे  ?  किसी के नाम आये ,  रुपया रहेगा तो घर में ही। मगर वि क्रम को सब्र न हुआ। औरों के नाम रुपये आयेंगे ,  फिर उसे कौन पूछता है  ?  बहुत होगा ,  दस-पाँच हजार उसे दे देंगे। इतने रुपयों में उसका क्या होगा  ?  उसकी जिन्दगी में बड़े-बड़े मंसूबे थे। पहले तो उसे सम्पूर्ण जगत की यात्रा करनी थी ,  एक-एक कोने की। पीरू और ब्राजील और टिम्बकटू और होनोलूलू ,  ये सब उसके प्रोग्राम में थे। वह आँधी की तरह महीने-दो-महीने उड़कर लौट आनेवालों में न था। वह एक-एक स्थान में कई-कई दिन ठहरकर वहाँ के रहन-सहन ,  रीति-रिवाज आदि का अध्ययन करना और संसार-यात्रा का एक वृहद् ग्रंथ लिखना चाहता था। फिर उसे एक बहुत बड़ा पुस्तकालय बनवाना था ,  जिसमें दुनिया-भर की उत्तम रचनाएँ जमा की जायँ। पुस्तकालय के लिए वह दो ल...

स्वर्ग की देवी

भाग्य की बात! शादी-विवाह में आदमी का क्या अख्तियार! जिससे ईश्वर ने, या उनके नायबों- ब्राह्मणों ने तय कर दी, उससे हो गयी। बाबू भारतदास ने लीला के लिए सुयोग्य वर खोजने में कोई बात उठा नहीं रखी। लेकिन जैसा घर-वर चाहते थे, वैसा न पा सके। वह लड़की को सुखी देखना चाहते थे, जैसा हर एक पिता का धर्म है; किंतु इसके लिए उनकी समझ में सम्पत्ति ही सबसे जरूरी चीज थी। चरित्र या शिक्षा का स्थान गौण था। चरित्र तो किसी के माथे पर लिखा नहीं रहता और शिक्षा का आजकल के जमाने में मूल्य ही क्या? हाँ, सम्पत्ति के साथ शिक्षा भी हो तो क्या पूछना! ऐसा घर उन्होंने बहुत ढूँढ़ा, पर न मिला। ऐसे घर हैं ही कितने जहाँ दोनों पदार्थ मिलें? दो-चार मिले भी तो अपनी बिरादरी के न थे। बिरादरी भी मिली, तो ज़ायजा न मिला; जायजा भी मिला तो शर्तें तय न हो सकीं। इस तरह मजबूर होकर भारतदास को लीला का विवाह लाला सन्तसरन के लड़के सीतासरन से करना पड़ा। अपने बाप का इकलौता बेटा था, थोड़ी-बहुत शिक्षा भी पायी थी, बातचीत सलीके से करता था, मामले-मुकदमे समझता था और जरा दिल का रँगीला भी था। सबसे बड़ी बात यह थी कि रूपवान, बलिष्ठ, प्रसन्न-मुख, साहसी आदमी ...